
उफ़ुक से छनकर जो धूप कमरे में उतर आई है, तेरी मुस्कान की रंगत अपने साथ लाई है। ज़माने का शोर अभी सो रहा है फ़िलहाल, यह ख़ामोश सुबह सिर्फ़ तेरे लिए मुस्कुराई है।

हर सुबह एक नया सपना लाए, खुशियों के साये, दुःखों को भगाए। खुले आसमान में चिड़ियों की गुनगुन, आपका दिन हो रोशन, यही है मेरी दुआ।

खिड़की से जो धूप छनकर चेहरे को छूती है, लगता है जैसे तुम्हारी उंगलियां मुझे जगा रही हैं। नया दिन सिर्फ नया उजाला नहीं मेरे लिए, तेरे साथ एक और शाम बिताने की वजह ला रही है।

सुबह की चाय और तेरा ख्याल, दोनों साथ आते हैं, धूप उतरती है आंगन में, और हम मुस्कुराते हैं। इतनी हसीन लगने लगी हैं मेरी हर सुबह, जब से हम आंख खोलते ही सिर्फ तुम्हें चाहते हैं।
Comments
Loading comments...